Dr. B. R. Ambedkar Quiz प्रतियोगिता 2026
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र — Mega Youth Quiz
आयोजक: गोड्डा लोकसभा युवा कांग्रेस
संरक्षक: श्री प्रदीप यादव, नेता विधायक दल, झारखंड कांग्रेस
धारा 1 — प्रतियोगिता का परिचय एवं उद्देश्य
Dr. B. R. Ambedkar Quiz प्रतियोगिता–2026 युवा कांग्रेस की एक ज्ञानवर्धक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं में ज्ञान, जागरूकता, विचारशीलता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा परखने, नई चीज़ें जानने और मौजूदा सामाजिक एवं लोकतांत्रिक परिवेश को समझने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
धारा 2 — पात्रता एवं प्रवेश शर्तें
2.1 पात्रता
• आवेदक की आयु 16 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• आयु की गणना के लिए आधार तिथि 1 अक्टूबर 2026 है।
• गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में निवास करने वाले अथवा इस क्षेत्र के संस्थानों में अध्ययन करने वाले कोई भी युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं — [ स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं है।]
• आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म में स्व-सत्यापन (Self Attestation) करना अनिवार्य है।
• आधार कार्ड अनिवार्य दस्तावेज़ है।
• परीक्षा हॉल में भी अपना आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है
2.2 आरक्षण संबंधी विशेष चेतावनी
• यदि कोई अभ्यर्थी गलत जानकारी देकर आरक्षण का लाभ उठाता है और किसी के द्वारा इसकी शिकायत की जाती है तथा आरोप सही पाया जाता है, तो संबंधित अभ्यर्थी को तत्काल अयोग्य (Disqualify) घोषित कर दिया जाएगा।
• अयोग्य घोषित अभ्यर्थी को कोई भी पुरस्कार राशि नहीं दी जाएगी।
• अतः सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन फॉर्म में केवल सही एवं सत्य जानकारी भरें।
2.3 आवेदन प्रक्रिया
• रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच किया जा सकता है।
• फॉर्म में नाम, पिता का नाम, पूरा पता, आधार नंबर, एवं अन्य सभी जानकारी भरना अनिवार्य है।
• एक अभ्यर्थी केवल एक यूनिट में आवेदन कर सकता है।
धारा 3 — यूनिट एवं परीक्षा केंद्र
धारा 4 — परीक्षा तिथि एवं कार्यक्रम
| तारीख | कार्यक्रम |
|---|
| 1–15 अक्टूबर 2026 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
| 24 अक्टूबर 2026 | यूनिट A — चरण 1 एवं चरण 2 Quiz परीक्षा (देवघर केंद्र) |
| 25 अक्टूबर 2026 | यूनिट B — चरण 1 एवं चरण 2 Quiz परीक्षा (गोड्डा केंद्र) |
| 25 अक्टूबर 2026 | फाइनल राउंड — चरण 3 Quiz (गोड्डा केंद्र) |
• परीक्षा केंद्र एवं समय से संबंधित सभी सूचनाएँ परीक्षा से 5 दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।
धारा 5 — चरण 1: लिखित परीक्षा
5.1 परीक्षा का स्वरूप
| विवरण | नियम |
|---|
| प्रश्नों की संख्या | 50 (बहुविकल्पीय / Objective) |
| पूर्णांक | 100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक) |
| नकारात्मक अंकन | कोई नकारात्मक अंकन नहीं |
| समय सीमा | 40 मिनट |
| परीक्षा माध्यम | लिखित (कागज़ पर OMR/बहुविकल्पीय) |
| विषय | सामान्य ज्ञान |
5.2 चयन प्रक्रिया
• प्रत्येक यूनिट से 15 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
• 10 सीटें — मेरिट (सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले) के आधार पर।
• 5 सीटें — आरक्षित श्रेणी: ST, SC, OBC, Minority एवं Female (प्रत्येक से 1-1 सीट, अपनी श्रेणी में सर्वोच्च अंक के आधार पर)।
• टाई (बराबर अंक) होने पर — खुली लॉटरी के माध्यम से चयन होगा।
5.3 परिणाम
• चरण 1 का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 1 घंटे के भीतर उसी दिन घोषित किया जाएगा।
धारा 6 — चरण 2: मौखिक परीक्षा
• चरण 1 का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उसी दिन उसी केंद्र पर चरण 2 आयोजित होगा।
• चरण 1 से चयनित सभी 15 अभ्यर्थी चरण 2 में भाग लेंगे।
• यह मौखिक (Oral) परीक्षा होगी।
• चरण 2 में मेरिट के आधार पर शीर्ष 5 अभ्यर्थियों का चयन फाइनल के लिए होगा।
• टाई होने पर — खुली लॉटरी के माध्यम से चयन होगा।
चरण 2 पुरस्कार वितरण (प्रत्येक यूनिट में अलग-अलग)
चरण 2 की समाप्ति के बाद उसी दिन प्रथम चरण में चयनित सभी 15 अभ्यर्थियों के बीच मेरिट के आधार पर निम्नानुसार पुरस्कार वितरण किया जाएगा: [ यही प्रक्रिया यूनिट A (देवघर) एवं यूनिट B (गोड्डा) दोनों में लागू होगी ]
धारा 7 — चरण 3: फाइनल राउंड
• दोनों यूनिट से चयनित शीर्ष 5-5 = कुल 10 अभ्यर्थी फाइनल में भाग लेंगे।
• फाइनल 25 अक्टूबर 2026 को गोड्डा केंद्र में आयोजित होगा।
• यह मौखिक (Oral) क्विज़ होगा ।
• इस चरण में चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी ।
• टाई होने पर — खुली लॉटरी के माध्यम से चयन होगा।
फाइनल पुरस्कार
| रैंक | पुरस्कार राशि |
|---|
| 1st | ₹ 50,000 |
| 2nd | ₹ 40,000 |
| 3rd | ₹ 30,000 |
| 4th | ₹ 20,000 |
| 5th | ₹ 10,000 |
| 6th–10th | ₹ 5,000 प्रत्येक (सांत्वना पुरस्कार) |
फाइनल पुरस्कार
| रैंक | पुरस्कार राशि |
|---|
| 1st | ₹ 15,000 |
| 2nd | ₹ 14,000 |
| 3rd | ₹ 13,000 |
| 4th | ₹ 12,000 |
| 5th | ₹ 11,000 |
| 6th | ₹ 10,000 |
| 7th | ₹ 9,000 |
| 8th | ₹ 8,000 |
| 9th | ₹ 7,000 |
| 10th | ₹ 6,000 |
| 11th–15th | ₹ 2,000 प्रत्येक (सांत्वना पुरस्कार) |
धारा 8— परीक्षा केंद्र के नियम
8.1 अनिवार्य वस्तुएँ
• मूल आधार कार्ड (Original Aadhaar Card) — अनिवार्य।
• परीक्षा हॉल में अपना मूल आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आना है।
• आधार कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
8.2 प्रतिबंधित वस्तुएँ (परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है)
• मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
• कलम, पेन्सिल (केवल परीक्षा स्थल द्वारा प्रदत्त सामग्री का उपयोग होगा)।
• कॉपी, नोटबुक या कोई भी कागज़।
• किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री।
8.3 अन्य नियम
• परीक्षा में अनुचित साधन (नकल) का प्रयोग पाए जाने पर अभ्यर्थी को तत्काल अयोग्य घोषित किया जाएगा।
• परीक्षा केंद्र में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है।
• परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
धारा 9 — महत्वपूर्ण सूचनाएँ
• परीक्षा केंद्र एवं समय-सारिणी की विस्तृत सूचना परीक्षा से 5 दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
• आयोजक समिति को किसी भी नियम में परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित है।
• किसी भी विवाद की स्थिति में आयोजक समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
• सभी पुरस्कार राशि उसी दिन नकद / NEFT के माध्यम से दी जाएगी।
• प्रमाण पत्र (Certificate) सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा।
गोड्डा लोकसभा युथ कांग्रेस
[गोड्डा, दुमका, व् देवघर युवा जिला कांग्रेस संयुक्त कमिटी ]
Dr. B. R. Ambedkar Quiz प्रतियोगिता 2026